1st Bihar Published by: Updated Dec 10, 2019, 2:04:28 PM
- फ़ोटो
DESK: गलती से जेल से छूटने पर एक खूंखार रेपिस्ट ने 14 दिनों में 11 लोगों से रेप की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. जुर्म की ये सनसनीखेज ख़बर ब्रिटेन की है. जहां एक अपराधी को वहां का सबसे खतरनाक रेपिस्ट कहा गया है. इस खूंखार रेपिस्ट ने दो हफ्ते में ही 11 महिलाओं को किडनैप करके उनसे रेप किया है.
34 साल का जोसेफ मैक्केन एक सजायाफ्ता चोर है. एक दिन गलती से वह जेल से बाहर आ गया. जिसके बाद 14 दिन में 11 से रेप किया. पीड़ितों में 11 साल की बच्ची से लेकर 71 साल तक की महिला शामिल है. जोसेफ के ऊपर 37 बलात्कार, शारीरिक शोषण, अपहरण और अगवा करने का आरोप था. इस खूंखार रेपिस्ट को कोर्ट ने 33 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. फैसला सुनाते समय लंदन के ओल्ड बैली कोर्ट के जज एंड्रयू एडिस ने कहा कि 'जोसेफ एक कायर, हिंसक और खूंखार अपराधी है. इसके अपराध के लिए जितनी भी सजा दी जाए यह कम है. इसलिए इसे मैं 33 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाता हूं.'
कोर्ट में जोसेफ मैक्केन को मानसिक रूप से बीमार और हिंसक रेपिस्ट बताया गया है. इसी साल फरवरी महीने में गलती से जोसेफ पैरोल पर रिहा हो गया था. उस समय चोरी के जुर्म में जोसेफ तीन साल की सजा काट रहा था. लेकिन जेल से छूटने के बाद इसने 14 दिन में 11 से रेप की घटना को अंजाम दे दिया. जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...