1st Bihar Published by: Updated Dec 24, 2019, 1:33:13 PM
- फ़ोटो
JABALPUR: देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाला अत्याचार रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है, जहां एक 18 साल की लड़की को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है. 8 बदमाशों ने 18 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया है.
घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर हिनोटिया गांव की है. हादसे में 80 फीसदी जली लड़की को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि संपत्ति के विवाद में रिश्तेदारों ने ही लड़की पर हमला कराया है.
लड़की के भाई ने 8 हमलावरों में से 4 की पहचान कर ली है है. लड़की के घरवालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों को उनके ही एक करीबी रिश्तेदार ने भेजा था. इस रिश्तेदार से लड़की के घरवालों का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. वहीं पुलिस लड़की के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...