Hindi News / news / ब्रिज क्रॉस करने वाली हर लड़की को किस कर भाग जाता था सिरफिरा,...

ब्रिज क्रॉस करने वाली हर लड़की को किस कर भाग जाता था सिरफिरा, पुलिस ने किया अरेस्ट

1st Bihar Published by: Updated Feb 07, 2020, 2:23:59 PM

ब्रिज क्रॉस करने वाली हर लड़की को किस कर भाग जाता था सिरफिरा, पुलिस ने किया अरेस्ट

- फ़ोटो

MUMBAI: मुंबई में लड़कियों के साथ छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुंबई रेलवे ब्रिज क्रॉस कर रही लड़कियों के साथ एक सिरफिरा छेड़खानी करता था. ब्रिज से गुजरने वाली हर लड़की को सिरफिरा किस करके भाग जाता था. दिनदहाड़े मनचला लड़कियों से छेड़खानी करता था. सिरफिरा रेलवे फुटओवर ब्रिज से गुजरने वाली लड़कियों और महिलाओं को जबरन किस करता था.


दरअसल ये सिरफिरा किसी भी महिला या युवती को पकड़कर जबरदस्ती किस करता था फिर मौके से फरार हो जाता था. यह सिरफिरा दादर और माटुंगा रेलवे स्टेशन के बीच फुट ओवर ब्रिज से गुजरने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाता था. सिरफिरे की इस हरकत से महिलाओं में खौफ पैदा हो गया था.


मामला सामने आने के बाद पुलिस और जीआरपी ने फुट ओवरब्रिज पर लगे सीसीटीवी को खंगाला तो पुलिस को पूरे मामले का पता चला. लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हबीबुर खान को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे धर दबोचा. हालांकि पुलिस ने जिस वक्त उस सिरफिरे को दबोचा उस वक्त वो चोरी कर रहा था. इसलिए पुलिस ने उस पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया. बाद में आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई.