1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2021, 5:45:41 PM
- फ़ोटो
MADHUBANI: बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव में मंत्रियों से लेकर विधायकों औऱ दूसरे बड़े नेताओं के परिजनों की बुरी हालत हुई। मतदाताओं ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया। लेकिन मधुबनी के गढगांव पंचायत में मुखिया पद पर जेडीयू नेता औऱ पूर्व एमएलसी विनोद सिंह के परिवार का कब्जा कायम रहा।
शुक्रवार की देर शाम आये चुनाव परिणाम में एक बार फिर दीपेंद्र कुमार सिंह इस पंचायत के मुखिया चुन लिये गये। दीपेंद्र कुमार सिंह पूर्व एमएलसी विनोद सिंह के बड़े भाई हैं।
जेडीयू नेता औऱ पूर्व एमएलसी विनोद सिंह ने इस पंचायत पर अपने परिवार का कब्जा कायम रखा। इसी पंचायत से उनके पिता भी लंबे अर्से तक मुखिया रह चुके हैं। गौरतलब है कि विनोद कुमार सिंह मधुबनी से स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी रहे हैं।