1st Bihar Published by: Updated Dec 02, 2019, 7:01:29 PM
- फ़ोटो
DESK : एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त लोग हैरान हो गए. जब एक महिला पुलिसकर्मी हरियाणवी गाने पर धमाकेदार डांस करने लगी. महिला सिपाही का डांस देखकर वहां खड़े सभी लोग जमकर तालियां बजाने लगे. कार्यक्रम में मौजूद कई लोग भी महिला कांस्टेबल के साथ डांस करने लगे. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
महिला सिपाही का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी के डांस का यह वीडियो राजस्थान के बीकानेर में हुए एक शादी समारोह का है. बताया जा रहा है कि राजस्थान के बिकानेर महिला थाने में गुना देवी कुक का काम करती हैं. कुछ साल पहले उनकी बेटी की मौत हो गई थी. उनकी बेटी की दो बेटियां हैं. जिनकी परवरिश गुना देवी ही करती थीं.
महिला थाने में रसोइया का काम करने वाली गुना देवी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. नातिन की शादी में पुलिसकर्मियों ने ही आर्थिक मदद की. शादी बड़े ही धूमधाम से हुई. शादी के दौरान थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने हरियाणवी गाने पर जमकर ठुमके लगाए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...