Hindi News / news / किडनैप करके MBA की छात्रा के साथ गैंगरेप, बदहवास स्थिति में मिली लड़की,...

किडनैप करके MBA की छात्रा के साथ गैंगरेप, बदहवास स्थिति में मिली लड़की, हालत गंभीर

1st Bihar Published by: Updated Feb 15, 2020, 11:41:13 AM

किडनैप करके MBA की छात्रा के साथ गैंगरेप, बदहवास स्थिति में मिली लड़की, हालत गंभीर

- फ़ोटो

MEERUT: निर्भया कांड से सबक लेकर सरकार ने कठोर कानून तो बना दिया, लेकिन 7 साल बाद भी दरिंदों को सूली पर नहीं चढ़ाने से ऐसी घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. पूरा देश ये सवाल पूछ रहा है कि आखिर देश की बेटियां कब सुरक्षित होंगी. एक बार फिर से एक बेटी के साथ हैवानों ने दरिंदगी की है. MBA की एक छात्रा को किडनैप करके उसके साथ गैंगरेप किया गया है. 


उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक छात्रा के साथ अपहरण के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है. शुक्रवार शाम से ही छात्रा लापता थी. MBA की छात्रा जब कॉलेज से घर जा रही थी, तभी उसका अपहरण हुआ. घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल ट्रेस किया, फिर छात्रा को बुलंदशहर के स्याना से बदहवास हालत में बरामद किया.


बदमाशों ने किडनैप करके छात्रा के साथ गैंगरेप किया है. गैंगरेप के बाद छात्रा की हालत बेहद गंभीर है. गंभीर स्थिति में छात्रा को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित छात्रा मेरठ के एक कॉलेज से एमबीए कर रही है. इस मामले में 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.