1st Bihar Published by: Updated Dec 28, 2019, 7:44:44 AM
- फ़ोटो
MUMBAI: मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार देर शाम भीषण आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पाया जा सका लेकिन इस आग में दो लोगों की मौत हो गई है.
गुम हुए तीन लोगों में से दो लोगों के शव मिल चुके हैं. घटना के बाद लापता एक महिला और एक पुरुष का शव मिल गया है. वहीं दमकल विभाग की टीम एक अन्य व्यक्ति की तलाश कर रही है.
बताया जा रहा है कि घाटकोपर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार की देर शाम अचानक आग लग गई थी. फैक्ट्री में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं इस भीषण आग में दो लोगों की मौत हो गई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...