1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2020, 7:35:04 AM
- फ़ोटो
MUMBAI: मुंबई के मिलान इंडस्ट्रियल एस्टेट के एक इमारत में भीषण आग लग गई. शुक्रवार देर रात काला चौकी इलाके के अभ्युदय नगर स्थित इमारत में भीषण आग लग गई. आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी.
आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची. साथ ही एंबुलेंस और क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी को भी भेजा गया. आग इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी है. इमारत में लगी आग के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखी.
वहीं इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चल सका है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...