Munger Crime News: नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने का आरोप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 24, 2024, 10:50:36 AM

Munger Crime News: नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने का आरोप

- फ़ोटो

MUNGER: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना मुंगेर से सामने आई है, जहां सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक 17 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप युवक के दोस्त पर ही लगा है। घटना वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर की है।


मृतक की पहचान शेरपुर निवासी तारकेश्वर मंडल के बेटे तपस्वी कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके सीने में बाएं साइड लगी है। दोस्तों के द्वारा है तपस्वी कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। खून से लथपथ लड़के को परिजन सदर अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की मां संजू देवी ने बताया कि पड़ोस का ही तपस्वी के साथी शिवम कुमार ने रात करीब 9 बजे शराब के नशे में फोन किया था और उसके साथ गाली गलौज की थी। कुछ देर बाद तपस्वी घर से बाहर निकाला। इसके बाद घर से 200 मीटर दूर शेरपुर स्कूल के पास उसे छटपटाते हुए देखा परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।


मृतक के पिता की हत्या भी चार साल पहले गोली मारकर कर दी गई थी। मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक ने एक साल पहले किसी लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।