नवी मुंबई के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी

1st Bihar Published by: Updated Sat, 08 Feb 2020 08:52:53 AM IST

नवी मुंबई के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी

- फ़ोटो

MUMBAI : नवी मुंबई से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। जहां एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई है। नवी मुंबई के सेक्टर 44 स्थित नेरुल सिवूड्स अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।


घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक अपार्टमेंट के ऊपरी तीन तल्लों में आग लगी है। जिस हिस्से में आग लगी है उससे धुएं का बड़ा गुबार बाहर निकल रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने वाले हिस्से पर पहुंचकर उस पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।