Hindi News / news / जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Sep 11, 2020, 8:31:15 PM

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत

- फ़ोटो

NAWADA: जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई. इस घटना मेंं एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. इस घटना में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. घटना जिले नरहट थाना के कुशा गांव की है.

घायलों का इलाज सदर अस्पताल नवादा में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. 

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायल एक बुजुर्ग केशव प्रसाद यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जाता है कि जैसे ही केशव यादव की मौत की खबर गांव में पहुंची की मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.बताया जाता है कि आरोपी भी मारपीट की घटना में घायल हुआ है. जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.