1st Bihar Published by: Updated Feb 05, 2020, 8:06:15 AM
- फ़ोटो
DESK : हाईकोर्ट आज इस मामले में फैसला सुनाएगा कि निर्भया के गुनहगारों को एक साथ फांसी दी जाए या अलग-अलग दी जाए. जिसके बाद दोषियों के फांसी पर संशय खत्म हो जाएगी.
केंद्र सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा गया था कि सभी दोषियों को अलग-अलग फांसी दी जा सकती है. जिस पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी और यह दोषियों के फांसी पर संशय खत्म हो जाएगा.
सरकार के तरफ से दायर कि गई याचिका में कहा गया है कि जिन दोषियों की दया याचिका राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं, उन्हें फांसी पर लटकाया जा सकता है. दो फरवरी को केंद्र सरकार के वकील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से ये भी कहा था कि निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के दोषी कानून के तहत मिली सजा के अमल में विलंब करने की सुनियोजित चाल चल रहे हैं.
गौरतलब है कि निर्भया के गुनहगार अपने आप को बचाने के लिए कई तरह के पैंतरा अपना चुके हैं. सभी ने खुद को बचाने के लिए अलग-अलग दया याचिका राष्ट्रपति के पास दायर कर रहे है. वहीं दोषियों के वकील ने केंद्र सरकार की याचिका पर ऐतराज जताया था.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...