1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Sep 12, 2020, 12:54:07 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : जल्द ही दरभंगा एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा. इसका रास्ता शनिवार को पूरी तरह साफ हो गया है. तय हो गया है कि नवंबर के प्रथम सप्ताह से दरभंगा एयरपोर्ट उड़ान भरने लगेगा.
यहां से दरभंगा-दिल्ली, दरभंगा- बेंगलुरु व दरभंगा- मुंबई के लिए उड़ान चालू होगी. इसके तहत तीस सितंबर से पहले बुकिंग भी प्रारंभ हो जाएगी. छठ के पर्व में लोग अब हवाई जहाज से ही दरभंगा आएंगे और जा भी सकेंगे.
केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी व केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव प्रदीप सिंह खोरोला ने शनिवार को एयरपोर्ट के पूरे परिसर का मुआयना किया।. छठ पर्व के अवसर पर मिथिलावासियों को बड़ा तौहफा मिलेगा.