मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: Updated Sun, 06 Jun 2021 10:33:08 AM IST
- फ़ोटो
BHAGALPUR: कहा गया है कि प्यार अंधा होता है यह कही भी किसी से हो सकता है। लेकिन जब गुरु और शिष्या के बीच का संबध शादी के बंधन तक पहुंच जाए तो चर्चा होना लाजिमी है। ताजा मामला भागलपुर और बांका जिले से जुड़ा है। भागलपुर का रोहित और बांका की काजल की यह प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल पढ़ाई के दौरान दोनों में प्यार हुआ और यह बात शादी तक पहुंच गयी।
काजल को रोहित पसंद आ गया वही रोहित भी उसे चाहने लगा। लेकिन अपने दिल की बात काजल इजहार नहीं कर पा रही थी। काजल के इशारे को रोहित ने समझ लिया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों इस दौरान मिलने लगे और अपने प्रेम का इजहार करने लगे। जब इस बात की चर्चा समाज में होनी शुरू हो गयी तब दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली।
।
भागलपुर के सुल्तागनंज के कुमारपुर गांव निवासी रोहित सुल्तानगंज बाजार और बांका के झखरा नहर मोड़ पर दिशा फिजिक्स नामक कोचिंग का संचालन करता है। वहां बांका के शंभूगंज प्रखंड के बिरनौधा गांव की काजल पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लॉकडाउन में शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई के साथ दोनों का प्यार भी गहराता चला गया।
इस दौरान दोनों ने चोरी-चुपके शादी कर ली। गुरु और छात्रा की शादी का वीडियो और सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इस पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद खुद शिक्षक रोहित ने एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि हमदोनों ने प्रेम विवाह किया है। शादी के बाद दोनों के परिजनों रोहित और काजल को स्वीकार कर लिया। परिजनों का कहना है कि प्रेम विवाह करना कोई गुनाह नहीं है। इससे जातिवाद और दहेजप्रथा पर अंकुश लगेगा। वही गुरु और छात्रा की शादी की खबर मिलने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।