1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Sep 09, 2024, 8:29:38 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी से सटे पटना सिटी इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी है। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट की है जहां गणपति की प्रतिमा विसर्जन करने दो युवक आये थे।
तभी इसी दौरान दोनों युवक गंगा नदी में डूब गये और दोनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस SDRF की मदद से दोनों शव की तलाश में जुटी है। गंगा नदी में दो युवकों के डूबने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते दमराही घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों युवकों की फोटो सामने आई है। हालांकि दोनों की पहचान की जा रही है।



