1st Bihar Published by: Updated Mar 16, 2020, 12:02:17 PM
- फ़ोटो
DELHI : निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने की तैयारी तिहाड़ जेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है. 20 मार्च को दी जाने वाले फांसी की तारीख को देखते हुए जेल प्रशासन ने मेरठ के पवन जल्लाद को 17 मार्च को तिहाड़ जेल आकर रिपोर्ट करने को कहा है.
17 मार्च को पवन जल्लाद जेल पहुंच जाएंगे. जहां आते ही वे डमी फांसी देकर टेस्ट करेंगे. बता दें कि निर्भया के गुनहगार मुकेश (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय सिंह (31) को 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे फांसी देने का वॉरंट जारी किया था. जिसके बाद से ही तिहाड़ जेल प्रशासन तैयारी में जुट गई है.
बता दें पहले भी तीन बार डेथ वारंट जारी किया जा चुका है, पर निर्भया के गुनहगार के कानूनी विकल्प के बचे होने के कारण फांसी टल गई थी. मुकेश, पवन और विनय अपने-अपने परिवारों से मुलाकात कर चुके हैं. जेल अफसरों ने अक्षय के परिवार को फांसी से पहले अंतिम मुलाकात की तारीख के बारे में लिखा है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...