1st Bihar Published by: Updated Nov 20, 2019, 10:56:37 AM
- फ़ोटो
DELHI: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान और सरकार गठन पर बरकरार सस्पेंस के बीच आज एनसीपी चीफ शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. संसद भवन में दोनों की मुलाकात होगी. वैसे तो शरद पवार की यह मुलाकात महाराष्ट्र में किसानों की समस्या को लेकर होगी लेकिन इस मुलाकात को महाराष्ट्र में जारी सरकार गठन की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
वहीं सरकार गठन के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही शिवसेना ने शरद पवार और पीएम मोदी की मुलाकात को सामान्य बताया है. संजय राउत से जब मोदी-पवार की मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘देश के प्रधानमंत्री से कोई मिलता है तो कोई खिचड़ी पकती है? मोदी देश के पीएम हैं, उनसे कोई भी मिल सकता है.’
उन्होंने कहा कि, ‘महाराष्ट्र में किसानों का बड़ा मुद्दा है. राज्य के हालात के बारे में शरद पवार को पता है. शरद पवार पीएम मोदी से मिलकर राज्य के किसानों की हालत के बारे में बातचीत करेंगे.’ संजय राउत ने कहा कि, ‘हमने पवार से कहा है कि आप पीएम मोदी से मिलें और राज्य के किसानों के लिए मदद मांगे.’
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...