ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय Pawan Singh : करवा चौथ पर ज्योति सिंह का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं– “पत्नी होने का कर्तव्य निभा रही हूं, मेरी जैसी अभागन कोई न बने” Bihar News: छपरा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खून से सना चाकू Bihar Election 2025: क्यों नहीं हो पा रहा सीटों का बंटवारा? एनडीए और महागठबंधन दोनों में मंथन जारी; अब इस फार्मूला से होगा फैसला; जानिए Bihar Weather: बिहार से मानसून के विदा होते ही ठंड ने दी दस्तक, इस दिन के बाद तापमान में भारी गिरावट

PATNA NEWS: नशा करने से प्रेमिका ने मना किया तो पंखे से लटकर दे दी जान, मकान मालिक को भाई-बहन बता रिलेशनशिप में थे दोनों

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 23 Sep 2024 05:49:46 PM IST

PATNA NEWS: नशा करने से प्रेमिका ने मना किया तो पंखे से लटकर दे दी जान, मकान मालिक को भाई-बहन बता रिलेशनशिप में थे दोनों

- फ़ोटो

PATNA: भागलपुर के रहने वाले प्रेमी-युगल ने पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के गांधी नगर में मकान रेंट पर लिया था। मकान मालिक को बताया कि वो दोनों भाई-बहन हैं। पटना में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने भागलपुर से आए हैं। मकान मालिक ने दोनों की बातों पर विश्वास कर कमरा रेंट पर दे दिया। जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं लगी। 


कहते हैं ना कि सच छिपाने से नहीं छिपता। दोनों के संबंध की जानकारी लोगों को तब हुई जब लड़के ने अपनी प्रेमिका के सामने ही सुसाइड कर लिया। पंखे से लटकर उसने अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि दोनों पिछले 6 महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन मकान मालिक को बताया था कि दोनों भाई बहन है। युवक नशेड़ी था और उसकी प्रेमिका अक्सर नशा करने से रोका करती थी लेकिन वो नशा करने से बाज नहीं आ रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। 


मृतक की पहचान भागलपुर निवासी 32 वर्षीय प्रदुमन के रूप में हुई है। वही प्रेमिका की पहचान 28 वर्षीय अंजली के तौर पर हुई है वो भी भागलपुर की ही रहने वाली है। अंजली ने बताया कि दोनों पटना में जॉब करते थे। दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों कुछ दिन बाद ही शादी करने वाले थे। प्रेमी को नशे की लत लगी हुई थी। वो अक्सर नशा करता था। अंजली उसे नशा नहीं करने की बात कहती थी लेकिन उसकी बातों को वो अनसुना कर देता था। इसी बात को लेकर एक बार नहीं कई बार झगड़ा हो चुका है। 


इस बार भी नशा छोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रदुमन कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर गले में फंदा डालकर पंखे से लटक गया। जब अंजली ने उसे आवाज दिया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिससे वो काफी घबरा गयी। दरवाजा बंद रहने पर उसने खिड़की से देखा प्रदुमन पंखे से लटका हुआ है। 


अंजली ने तुरंत इस घटना की सूचना अगमकुआं थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। वही घटना के संबंध में प्रेमिका अंजली से पूछताछ की। पुलिस ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है।