Hindi News / news / पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल गांधी ने पूछा- किसको हुआ ज्यादा फायदा...

पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल गांधी ने पूछा- किसको हुआ ज्यादा फायदा और जांच में क्या निकला?

1st Bihar Published by: Updated Feb 14, 2020, 11:30:26 AM

पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल गांधी ने पूछा- किसको हुआ ज्यादा फायदा और जांच में क्या निकला?

- फ़ोटो

DELHI: आज ही के दिन एक साल पहले पुलवामा हमले में देश के 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. पुलवामा हमले की पहली बरसी पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. हमले में शहादत देने वाले देश के वीर जवानों को नम आंखों से लोग याद कर रहे हैं. इसी बीच इस पर सियासत भी जारी है.


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को नमन करते हुए तीन सवाल पूछे हैं. ट्वीट करके राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल खड़े किया हैं. राहुल गांधी ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर वाले ताबूतों की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि, 'आज जब हम पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को याद कर रहे हैं तो हमें यह पूछना है कि इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ?' 'हमले की जांच में क्या निकला? और हमले से जुड़ी सुरक्षा खामी के लिए बीजेपी सरकार में अब तक किसको जवाबदेह ठहराया गया है?' 

राहुल गांधी के ट्वीट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि 'पुलवामा नृशंस हमला था और यह एक नृशंस बयान है कि किसको फायदा हुआ. मिस्टर गांधी क्या आप फायदे के आगे भी सोच सकते हैं. जाहिर तौर पर नहीं. गांधी परिवार फायदा के अलावा तो सोच ही नहीं सकता. वे सिर्फ भौतिक रूप से भ्रष्ट नहीं..उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं.'