1st Bihar Published by: Updated Jan 22, 2020, 9:04:48 AM
- फ़ोटो
DESK : पुलिस और चालान से बचने के लिए बाइक चला रहे और पीछे बैठे लोग किसी भी तरह का हेलमेट लगा लेते हैं. सेफ्टी के नजरिये से वैसा हेलमेट जानलेवा साबित हो सकता है.
लेकिन अब ट्रैफिक रुल और सड़क हादसों को लेकर सरकार कोताही बरतने के मूड में नहीं है. ट्रैफिक नियम के मुताबिक बगैर ISI मार्क वाला हेलमेट का इस्तेमाल करने पर भी पुलिस आपका चालान काट सकती है. इसलिए बाइक पर जब भी हेलमेट का इस्तेमाल करें तो इसका ध्यान जरुर रखें कि वो ISI मानक का हो. हेलमेट खरीदते समय इंडियन स्टैंडर्ड्स इंस्टीट्यूट मार्का वाला ही खरिदें.
हादसे के दौरान ऐसे हेलमेट पहनने पर सिर में चोट लगने की संभावना कम होती है. ISI मार्क के Steelbird, Studds, Vega जैसे कई ब्रांड्स के हेलमेट मौजूद हैं. बता दें कि अभी अक्सर देखा जाता है कि लोग पुलिस और चालान के डर से सड़क के किनारे से हेलमेट खरीद लेते हैं, लेकिन ऐसे हेलमेट हादसे के दौरान आपकी सुरक्षा नहीं करते हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...