BIHAR: हिंदू स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने NDA उम्मीदवार को खदेड़ा, दिखाया काला झंडा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: गौराबौराम से VIP के संतोष सहनी महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित, तेजस्वी यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: गौराबौराम से VIP के संतोष सहनी महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित, तेजस्वी यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: बिहार में राजनीतिक रंजिश को लेकर मारपीट, ‘हाथी’ बनाम ‘लालटेन’ के विवाद को लेकर बवाल Test Cricket : टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा बड़ा बदलाव, लंच और टी ब्रेक का क्रम बदला जाएगा; जानिए क्या है वजह Bihar Voter Service : चुनावी सहायता अब आसान, बीएलओ के साथ करें कॉल बुक, इस टोल फ्री नंबर पर हल होंगी सभी दुविधाएं
1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Sat, 12 Oct 2024 05:55:57 PM IST
- फ़ोटो
SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा स्थित घर में घुसकर 5 बदमाशों ने एक महिला अधिवक्ता और उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने अधिवक्ता की मां को छत के बालकनी से नीचे फेंक दिया। घायल महिला एडवोकेट ने महिला दारोगा पर आशंका जतायी थी। बताया था कि दो दिन पहले ही कोर्ट में एक महिला दारोगा के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद जान से मारने की धमकी दी गयी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस की एसआईटी टीम ने जांच की। इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित महिला वकील ने बताया था कि 6 दिन पहले सहरसा कोर्ट परिसर में उनकी झड़प सुपौल में पदस्थापित एक महिला पुलिस अवर निरीक्षक से एक पुराने विवाद को लेकर हुई थी। महिला वकील ने आशंका जतायी थी कि महिला अवर निरीक्षक ने ही हमला करवाया है। इस संबंध में घायल महिला वकील के बयान के आधार पर सहरसा सदर थाने में केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।
उल्लेखनीय है की जख्मी महिला वकिल एकता कुमारी एवं उनकी मॉ वर्त्तमान में सदर अस्पताल, सहरसा में ईलाजरत है। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस घटना के संलिप्त अभियुक्त मौसम कुमार, पे०- धर्मेन्द्र कुमार, स्थाई पता सा०- सतपोखर, थाना-सिंहेश्वर, जिला-मधेपुरा और मानस कुमार, पे०-नवीन मिश्रा, सा०-सिरनिया, थाना-गोगरी जमालपुर जिला-खगड़िया एवं उक्त दोनो का वर्त्तमान पता सा०- बटराहा, वार्ड नम्बर-36, थाना+जिला-सहरसा को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
घटना के बाद महिला अधिवक्ता ने बताया था कि वह नाईटी पहनकर घर में नवरात्र पूजा कर रही थी। काफी देर से बाहर गेट पर कोई धक्का मार रहा था। दरवाजे खोलने पर पांच बदमाश घर में घुस गया। मेरी मां को छत के बालकनी से नीचे फेंक दिया फिर उनके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। उन्होंने बताया कि एक आदमी का चेहरा खुला हुआ था जबकि बाकी चार नकाबपोश था। एक बदमाश के हाथ में ईंट था। घायल महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व कोर्ट में महिला दारोगा से विवाद हुआ था। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी और मां को बुरी तरह पीट डाला। वहीं मां को भी छत से नीचे फेंक दिया था।

