Hindi News / news / किसके कहने पर बहका कपिल गुज्जर ? परिजनों ने बड़ी साजिश की जतायी...

किसके कहने पर बहका कपिल गुज्जर ? परिजनों ने बड़ी साजिश की जतायी आशंका

1st Bihar Published by: Updated Feb 02, 2020, 10:42:12 AM

किसके कहने पर बहका कपिल गुज्जर ? परिजनों ने बड़ी साजिश की जतायी आशंका

- फ़ोटो

DELHI : दिल्ली के शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले कपिल गुज्जर को आखिर किसने भड़काया ? यह सवाल अब भी बना हुआ है। परिजनों का दावा है कि कपिल एक साधारण सा लड़का है और वह किसी भी कीमत पर फायरिंग जैसी घटना को अंजाम नहीं दे सकता। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि कपिल को किसी ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर भड़काया है। 


कपिल के चाचा फतेह सिंह के मुताबिक उनका बच्चा दिल्ली में हर दिन लगने वाले जाम से परेशान था। कपिल को दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर दिल्ली पहुंचने में हर दिन 2 घंटे लग रहे थे और शाहीन बाग में जाम के कारण उसे 10 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही थी। कपिल इसे लेकर परेशान था क्योंकि उसे घर वापस लौटने में काफी देर हो जाती थी। इन्हीं परेशानियों से घिरे कपिल को संभवतः किसी ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर उकसाया है जिसके बाद उसने वहां फायरिंग की। 


आपको बता दें कि कपिल गुर्जर का परिवार एक छोटी सी डेयरी का संचालन करता है। दल्लूपुरा में कपिल के परिवार की डेयरी है, जबकि बदरपुर में बिजनेस डेयरी होने के कारण उसे लंबा सफर तय करके वहां जाना पड़ता था। कपिल के पिता गजे सिंह BSP के टिकट पर जंगपुरा विधानसभा से दिल्ली का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्हें अब तक इस बात का यकीन नहीं हो सका है कि उनके बेटे ने शाहीन बाग में इस तरह जाकर फायरिंग कर दी। परिवार वाले कपिल को भड़काया जाने की आशंका तो जता रहे हैं लेकिन अब तक यह एक पहेली बना हुआ है कि आखिर कपिल किसके कहने पर बहकावे में आया।