1st Bihar Published by: Updated Feb 21, 2020, 12:51:48 PM
- फ़ोटो
DESK: एक युवती ने 12 युवकों को करोड़ों का चुना लगाया है. वह शादी कर पांच दिन के लिए दुल्हन बनती है फिर युवकों के घर जाकर आभूषण और कैश लेकर फरार हो जाती है. इस तरह से इस शातिर दुल्हन ने युवकों को करोड़ों का चुना लगा चुकी है. यह दिल्ली का मामला है.
सहेली के साथ गिरफ्तार
युवती दिल्ली, नोएडा,गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत कई शहरों के युवकों को चुना लगा चुकी है. शिकायत के बाद पुलिस ने इस शातिर दुल्हन को उसकी सहेली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी बुलंदशहर थाना क्षेत्र के दनकौर स्टेशन के पास से हुई .
युवक ने दर्ज कराया था केस
युवती ने सिकंदराबाद की रहने वाले मनोज के साथ 31 जनवरी 2020 को शादी की थी. कुछ दिन वह उसके घर में रही और वह 6 लाख रुपए का आभूषण और कैश लेकर फरार हो गई. जिसके बाद युवक ने केस दर्ज कराया है. इसके बाद युवती को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगी हुई थी. गिरफ्तारी के दौरान लाखों रुपए का उसके पास से आभूषण बरामद हुआ है. शातिर युवती पहले युवकों से पहले दोस्ती करती है, फिर प्रेम प्रसंग चलाने लगती है. भरोसे में लेने के बाद वह शादी करती है. फिर इस घटना को अंजाम देती है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...