1st Bihar Published by: Updated Dec 15, 2019, 8:59:31 AM
- फ़ोटो
LUCKNOW : 16 दिसंबर को निर्भया कांड के आरोपियों को फांसी दिए जाने की अटकलों के बीच इस वक्त की ताजा खबर लखनऊ से आ रही है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह में निर्भया कांड को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने खून से खत लिखा है। वर्तिका सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि निर्भया के दोषियों को फांसी किसी महिला से ही दिलाई जाए।
शूटर वर्तिका सिंह ने कहा है कि वह निर्भया के 4 दोषियों को खुद फांसी पर चढ़ाना चाहती हैं। वर्तिका सिंह ने कहा है कि अगर किसी महिला ने दोषियों को फांसी पर चढ़ाया तो इससे पूरे देश में एक बड़ा मैसेज जाएगा। उन्होंने देश की महिला सांसदों और बॉलीवुड की एक्ट्रेसों से भी इस मामले पर समर्थन मांगा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...