1st Bihar Published by: Updated Jan 24, 2020, 9:50:29 PM
- फ़ोटो
SRINAGAR : घाटी से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां सुरक्षाबलों को आतंकियों ने एक बार फिर से निशाना बनाया है। श्रीनगर के सफाकदल स्थित नूरबाग में सीआरपीएफ के दस्ते पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घाटी में सुरक्षा बलों की तरफ से की जा रही कार्रवाई को लेकर आतंकी बौखलाहट में है और गाहे-बगाहे व छिपकर सुरक्षाबलों के ऊपर ग्रेनेड से हमला करते रहते हैं। नूरबाग में हुए ताजा हमले में घायल जवान के दोनों पैरों में चोट आई है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो दिन पहले ही जैश ए मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया था। अबू सैफुल्लाह उर्फ अबू कासिम नाम के इस आतंकी को मार गिराए जाने के बाद घाटी में चरमपंथी बौखलाए हुए हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...