1st Bihar Published by: Updated Feb 09, 2020, 4:07:48 PM
- फ़ोटो
DESK: भाई और बहन ने पहले हाथ का नस काटा और फिर उसके बाद जहर पीकर दोनों ने सुसाइड कर ली. सुसाइड आखिर दोनों ने क्यों कि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. यह घटना हरियाणा के सिरसा की है.
दोनों करते थे आईएएस की तैयारी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भाई और बहन आईएएस की तैयारी कर रहे थे. इसको लेकर काफी पढ़ाई करते थे. बहन डबल एमए की थी. भाई बैंक की नौकरी छोड़ आईएएस की तैयार कर रहा था. इतना बड़े लिखे लिखे होने के बाद भी दोनों के सुसाइड से लोग हैरत में हैं. घर में गिरने की आवाज आई तो पिता देखने पहुंचे तो देखा कि बेटा प्रदीप बाथरूम में गिरा था और बेटी अनिता अपने बेड पर पड़ी हुई थी. दोनों को हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पिता ने बताया मां के निधन से दोनों थे तनाव में
पिता ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि पत्नी का आठ माह पहले निधन हो गया था. जिसके कारण बेटा और बेटी तनाव में रहते थे. सुसाइड का एक कारण यह भी हो सकता है. घर से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. खुद ओम प्रकाश भी नगर निगम के रिटायर्ड अधिकारी हैं. घर में अब सिर्फ पिता ही बचे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...