Hindi News / news / श्रीनगर में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

श्रीनगर में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

1st Bihar Published by: Updated Feb 05, 2020, 12:50:56 PM

श्रीनगर में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

- फ़ोटो

SRINAGAR: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. लावेपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में सिक्योरिटी फोर्सेज ने दो आतंकियों को मार गिराया है, वहीं इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है.


सुरक्षाबलों को लवेपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाकर चारों तरफ से घेराबंदी की गई. इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंट ने सिक्योरिटी फोर्सेज ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया वहीं एक जवान शहीद भी हो गया.


इससे पहले पाकिस्तान ने मंगलवार को पुंछ में LoC के पास सीजफायर का उल्लंघन किया था. पुंछ के किरनी और शाहपुर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार भी दागे गये.  जिसका भारतीय सेना ने भी मुहंतोड़ जवाब दिया.