1st Bihar Published by: Updated Feb 20, 2020, 8:46:17 AM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तमिलनाडु के अविनाशी से आ रही है. यहां पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों 5 महिलाएं शामिल हैं.
हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास गुरुवार की सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और इस हादसे में 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं.
घायलों को तिरूपुर में कराया गया भर्ती
हादसे के बाद पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तिरूपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. शवों को पुलिस ने तिरुपुर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर हैं ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गया.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...