Hindi News / news / BIHAR NEWS : साइकिल सवार को रौंदा फिर बिजली के पोल से टकराई...

BIHAR NEWS : साइकिल सवार को रौंदा फिर बिजली के पोल से टकराई कार,इलाके में मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 25, 2024, 12:52:33 PM

BIHAR NEWS : साइकिल सवार को रौंदा फिर बिजली के पोल से टकराई कार,इलाके में मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे पर बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां भुसाही चौक पर मंगलवार की रात अनियंत्रित कार साइकिल सवार रामदास मझौली निवासी सत्यनारायण पंडित (55) को कुचलने के बाद बिजली के पोल से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई और वह धू-धूकर पूरी तरह जल गई। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। 


वहीं, कार सवार हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अक्षत पांडेय एवं निलेश पांडेय आंशिक रूप से जख्मी हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कार सवार दोनों भाई पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से फरीदाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान भुसाही चौक के पास साइकिल सवार को रौंदने के बाद कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। पोल से टकराने के बाद बिजली की चिंगारी से लगी आग में कार धू-धू कर जल गई। कार सवार आग लगने से पहले बाहर निकल गए थे। हादसे के बाद एनएच पर घंटों जाम लगा रहा।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशामक टीम ने आग पर काबू पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। वहीं, कार सवार दोनों भाइयों को बोचहां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि कार की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। बिजली पोल से टकराने के बाद कार जलकर राख हो गई।