Hindi News / news / BIHAR CRIME : बेख़ौफ़ हुए बदमाश ! 24 घंटे के अंदर तीन के...

BIHAR CRIME : बेख़ौफ़ हुए बदमाश ! 24 घंटे के अंदर तीन के ऊपर जानेलवा फायरिंग, छात्रा और युवक की मौत

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Dec 20, 2024, 1:48:31 PM

BIHAR CRIME : बेख़ौफ़ हुए बदमाश ! 24 घंटे के अंदर तीन के ऊपर जानेलवा फायरिंग, छात्रा और युवक की मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां 24 घंटे के दौरान छात्रा एवं महिला समेत तीन को गोली मार दी गई है। छात्रा और युवक की मौत हो गई। 


जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। यह घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गांव की है। मृत युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के बजलपुरा वार्ड - 15 निवासी राम लखन सिंह के 22 वर्षीया पुत्र गोपाल कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है।


बताया जा रहा है कि गोलू कुमार अपने दादी तारा देवी के श्राद्ध कर्म का न्योता देने के लिए अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक से तेघरा बाजार से समान लेकर बजलपुरा के लिए निकला था और जब वह वापस लौट रहा था उसी क्रम में शौच के लिए रुका तभी एक दूसरी बाइक पर पीछा कर रहे तीन युवकों ने उसे अपना निशाना बनाया और गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आनन -फानन में स्थानीय लोग वहां जमा हुए तब तक मैं अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया  उक्त घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । 


बता दे कि घायल गोलू कुमार के ऊपर तेघड़ा थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं । यह कुछ दिन पूर्व होमगार्ड जवान को गोली मारने में नामजद था। होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।देखा जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान बेगूसराय में अलग-अलग जगह पर अपराधियों ने कई बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिसमें अलग-अलग जगह पर एक छात्रा समेत दो महिला की हत्या, एक वृद्ध महिला को गोली मारकर घायल एवं ताजा मामले में तेघड़ा के बजलपुरा में एक युवक को गोली मारकर हत्या किया गया है । लगातार हो रही इस घटना से पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।