Hindi News / news / जीजा ने तलवार से काटकर साली की कर दी हत्या, मरने से पहले...

जीजा ने तलवार से काटकर साली की कर दी हत्या, मरने से पहले मां को बता दी थी ये बात

1st Bihar Published by: Updated Feb 02, 2020, 3:02:55 PM

जीजा ने तलवार से काटकर साली की कर दी हत्या, मरने से पहले मां को बता दी थी ये बात

- फ़ोटो

DESK: एक जीजा ने गुस्से में आकर अपनी साली की तलवार से काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह फरार हो गया. यह घटना राजस्थान के उदयपुर के जावर माइंस के पास की है. 

इसको भी पढ़ें:  बेगूसराय में लव अफेयर में 2 युवकों की हत्या, प्रेमिका के परिजनों ने प्रसाद खाने के बहाने बुलाया था घर


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शिक्षिका नीतू मीणा अपने स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही थी. इस दौरान ही उसका जीजा पहुंचा और तलवार से गर्दन पर वार कर दिया. जिससे गंभीर स्थिति में जख्मी नीतू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. 

जीजा को देखते मां को बता दी थी मृतका

बताया जा रहा कि नीतू ने जीजा को देखते ही अपनी मां को बताया दिया था कि वह दिख रहा है. उससे डर लग रहा है. उसके कुछ देर के बाद ही उसने हमला कर दिया. घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि नीतू की बड़ी बहन अनामिका ने पांच साल पहले आरोपी देवा से प्रेम विवाह किया था. लेकिन मारपीट के कारण उससे अलग रह रही थी. इससे देवा गुस्से में रहता था. देवा को आशंका थी कि नीतू ही अनामिका को भड़का रही है. जिसके कारण वह साली की हत्या कर दी. पुलिस आरोपी देवा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.