1st Bihar Published by: Updated Dec 07, 2019, 7:04:25 AM
- फ़ोटो
DELHI: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता ने दम तोड़ दिया. बता दें कि 95 फीसदी जलने के बाद पीड़िता को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
95 फीसदी जलने के बाद भी पीड़िता जीना चाहती थी. शुक्रवार को इलाज के दौरान पीड़िता ने अपने भाई से कहा था कि, ‘मैं मरना नहीं चाहती हूं... दोषियों को बिल्कुल भी छोड़ना नहीं है.’
पीड़िता की मौत की पुष्टि करते हुए सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड ने कहा कि, ‘हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका. शाम में ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी. रात 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्ट आया. हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11.40 बजे उसकी मौत हो गई.'
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...