Hindi News / news / लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराने के बाद वैन में लगी...

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराने के बाद वैन में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

1st Bihar Published by: Updated Feb 16, 2020, 9:41:37 PM

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराने के बाद वैन में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी से आ रही है.  तेज रफ्तार वैन का टायर फट गया. जिसके बाद वह सामने ट्रक से टकरा गई. टकराने के बाद वैन मे जोरदार धमाका हुआ और उसमें सवार 7 लोग जिंदा जल गए. सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद जाम लगा गया. यह घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित बांगरमऊ टोल प्लाजा के पास की है.

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि उन्नाव की ओर जा रही वैन टायर फटने पर बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ वैन में आग लग गई. बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर लगा होने से वैन में आग तेजी से फैल गई. आग का गोला बनी वैन में सवार सात लोग जिंदा जल गए हैं.

हादसे में तीन लोग बुरी तरह से झुलसे

हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं. झुलसे लोगों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जिस ट्रक से वैन टकराई उसके ड्राइवर और खलासी फरार हो गए.कोई मदद नहीं की. पुलिस को सूचना मिली तो वह तीन दमकल की गाड़ियों को भेजी. अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों की पहचान में जुटी हुई है.