1st Bihar Published by: Updated Dec 01, 2021, 11:07:13 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी ने बेरोजगारी के सवाल पर सदन में शोर-शराबा शुरू किया. तो भाकपा माले ने राज्यपाल फागू चौहान को लेकर सदन में हंगामा शुरू कर दिया.
विश्वविद्यालयों में लगातार गड़बड़ी की शिकायतों के बीच विपक्षी सदस्य इस बात की मांग कर रहे थे कि राज्यपाल फागू चौहान को बर्खास्त कराया जाए. हालांकि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले पर सख्त एतराज जताया. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक के अंग है और उनके ऊपर इस तरह की टीका टिप्पणी ठीक नहीं.इस मामले को लेकर काफी देर तक सदन में शोर-शराबा होता रहा. इस बीच एआईएमआईएम के विधायकों ने सीमांचल के सवाल पर सदन में प्रदर्शन शुरू कर दिया. विजय कुमार सिन्हा ने किसी तरह विधायकों को शांत कराया.
विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में आरजेडी और बीजेपी विधायकों के भिड़ंत को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने नाराजगी जताई. विजय कुमार सिन्हा ने सभी सदस्यों को मर्यादा का पालन करने के लिए स्पीकर ने कहा कि अगर हम एक दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे तो जनप्रतिनिधियों का सम्मान कौन करेगा, जनप्रतिनिधियों को आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो कुछ भी विधानमंडल परिसर में 2 विधायकों के बीच हुआ वह बेहद दुखद है और इस घटना से वह खुद दुखी हैं.