1st Bihar Published by: Updated Jan 05, 2020, 9:32:03 AM
- फ़ोटो
DESK : युद्ध के दरवाजे पर खड़े अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दे डाली है। यूएस प्रेसिडेंट ने कहा है कि ईरान के 52 ठिकानों पर अमेरिका की सीधी नजर है और इन सभी ठिकानों को यूएस आर्मी ने अपने रडार पर ले रखा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से यह बयान इराक स्थित यूएस एंबेसी और बलाद के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट हमले के बाद आया है। आपको बता दें कि ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद बगदाद में अमेरिकी दूतावास और बलाद एयरवेज पर ईरान समर्थक मिलिशिया रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले किए गए थे।
कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान भड़का हुआ है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है कि कासिम सुलेमानी को मारकर अमेरिका ने दुनिया को एक आतंकी नेता से मुक्ति दिलाई है। ट्रंप ने कहा है कि सुलेमानी ने अमेरिकी लोगों के साथ साथ ईरान के भी कई लोगों को मौत की नींद सुलाया था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...