Hindi News / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में गए युवक की हत्या, पोखर के अंदर...

Bihar News: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में गए युवक की हत्या, पोखर के अंदर पत्थर से दबा मिला युवक का शव

Bihar News: बिहार के भागलपुर में एक युवक का शव पोखर से बरामद हुआ। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक दो दिनों से लापता था।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 08, 2025, 10:28:40 AM

BIHAR NEWS

सांकेतिक फोटो - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव मिलने से इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। यह मामला पीरपैंती थाना क्षेत्र का है जहां दो दिन से लापता युवक की लाश एक पोखर से बरामद हुई है। मृतक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला के नयागांव निवासी मुर्शीद अंसारी के पुत्र मोहम्मद मुजफ्फर के रूप में की गयी है।यह सरस्वती प्रतिमा विसर्जन करने के लिए घर से निकला और दो दिनों से लापता था। अब इस युवक का लाश बरामद किया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, पीरपैंती के कीर्तनिया पोखर में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना में मृतक की पहचान साहिबगंज के मो. मुजफ्फर (24) के रूप में हुई है। मृतक के भाई मोहम्मद मनोवर ने बताया कि उसका भाई बिजली मिस्त्री था। बुधवार की शाम को करीब 6 बजे वह सरस्वती प्रतिमा विसर्जन करने पोखर गया था। वह बिजली वायरिंग और डीजे का काम वो करता था। लेकिन वो देर रात तक वापस घर नहीं लौटा जिससे घरवालों को चिंता सताने लगी। 


मृतक के भाई ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी मुजफ्फर का पता नहीं चला। उसके लापता होने की पोस्टर जारी करके भी लोगों से अपील की गयी थी कि कहीं कोई इसे देखे तो सूचना दे। लेकिन अचानक पोखर में शव मिलने की जानकारी मिली। बताया हा रहा है कि मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


इधर, मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि मुजफ्फर की हत्या करके उसके शव को पोखर के अंदर भारी पत्थर से हत्यारों ने दबा दिया था। यह आशंका जताई जा रही है कि विसर्जन के दौरान उसकी हत्या की गयी और शव को पत्थर से बांधकर पोखर में डाल दिया। परिजनों से किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की बात कही और बताया कि मृतक की पत्नी दो माह की गर्भवती है। दो साल की बेटी का वो पिता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शव को जब्त करके पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।