1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jan 31, 2025, 5:42:23 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar News: कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के डंडोरी गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार को शौच के लिए तालाब के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के पानी में जा गिरा। जिससे डूबने से युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के डंडोरी गांव निवासी रामाकांत सिंह के 27 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार शौच करने के लिए घर से निकला था। इस दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।