1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 02, 2025, 6:08:56 PM
आरोपी गिरफ्तार - फ़ोटो GOOGLE
patna crime: पटना में लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पटना के पीरबहोर थना क्षेत्र का है। जहां 15 साल की लड़की के साथ 40 साल के शख्स ने अश्लील हरकत की। जिसके बाद पीड़िता ने पीरबहोर थाने में जाकर शनिवार की देर शाम लिखित शिकायत की।
पीड़िता की शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पीरबहोर थान की पुलिस ने अगले दिन रविवार को आरोपी को अशोक राजपथ से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने घटना की पुष्टि की है।
पीरबहोर थाने के थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि आरोपी की पहचान 40 वर्षीय राजा के रूप में होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उसे दबोचा। पड़ोसी पर 15 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। लड़की ने बताया कि वो घर का सामान खरीदने के लिए बाजार गयी थी।
तभी हवाई जहाज पर बिठाने और पैसे की लालच देकर उसका पड़ोसी उसके साथ गलत काम करना चाहता था। जब वह बीच सड़क पर छेड़खानी करने लगा तब वह शोर मचाने लगी। शोर मचाये जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे अशोक राजपथ से धड़ दबोचा। गिरफ्तार के बाद राजा को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।