Hindi News / bihar / purnea-news / BIHAR CRIME : हत्या के बाद अपराधी ने ऐसी जगह फेंकी लाश की...

BIHAR CRIME : हत्या के बाद अपराधी ने ऐसी जगह फेंकी लाश की 2 जिलों की सीमा पर हो गया विवाद, राजस्व कर्मियों को बुलाकर जमीन की गई मापी

BIHAR CRIME : एक युवती की हत्या करने के बाद उसका शव पूर्णिया और मधेपुरा जिले की सीमा पर फेंक दिया गया। इसके बाद दोनों जिलों

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 01, 2025, 11:05:35 AM

BIHAR CRIME

BIHAR CRIME - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

BIHAR CRIME : बिहार के अंदर एक बार फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती की हत्या के बाद अपराधियों ने उसकी लाश को ऐसी जगह फेंक दिया कि उससे दो जिलों की पुलिस के बीच विवाद पैदा हो गया। इसके बाद राजस्व कर्मियों को बुलाकर जमीन की मापी की गई। इसके फिर तय हुआ कि यह मामला किस थाने के अंतर्गत आएगा। शव की पहचान नहीं हो पाई है।


जानकारी के अनुसार मधेपुरा और पूर्णिया जिले की सीमा पर बीते गुरुवार को एक शव होने की सूचना भवानीपुर प्रखंड के अकबरपुर थाना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पाया गया कि शव जिस जगह पड़ा हुआ है, वो ठीक दोनों जिलों की सीमा पर स्थित है। इसके बाद मधेपुरा और पूर्णिया जिले के राजस्वकर्मियों को बुलाकर नक्शा निकाला गया। फिर फीते से जमीन की मापी कर समाधान निकाला गया। इस बीच पांच घंटे तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।


इधर, बाद में पूर्णिया जिले की अकबरपुर थाना पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार तक मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने कहीं और उसे मारकर यहां लाकर फेंक दिया था।