Hindi News / bihar / samastipur-news / Road Accident in bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में...

Road Accident in bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Road Accident in bihar : सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना सोनवर्षाराज

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 06, 2025, 3:29:54 PM

Road Accident in bihar :

सड़क हादसे में मौत - फ़ोटो REPOTER

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां हादसे में एक की जान चली गई है,जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग स्थित बीडीओ चौक के पास हुई। स्कूटी पर सवार दो युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल बैजनाथपुर में भर्ती कराया गया। 


वहीं, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने एक 18 वर्षीय युवक मोहम्मद अफगान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरा जख्मी युवक मोहम्मद नसीम इलाजरत है। दोनों युवक नगर पंचायत सौरबाजार के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की तहकीकात की। मृतक युवक मोहम्मद अफगान को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।