जमुई का TOP-10 अपराधी प्रवीण गिरफ्तार, हत्या-लूट-डकैती सहित एक दर्जन से अधिक मामलों में थी पुलिस को तलाश देशभर में 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी AI साक्षर, PM मोदी की मां के नाम पर शुरू होगा यशोदा अभियान BIHAR: मधुबनी में नकली लॉटरी और सट्टा का जाल: गांव से शहर तक फैला काला कारोबार, प्रशासन मौन VAISHALI: करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक SARAN: जेपी के गांव से प्रशांत किशोर ने शुरू की बिहार बदलाव यात्रा, 120 दिनों तक बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा NALANDA: राजगीर के नौलखा मंदिर में लाखों की लूट का खुलासा, पुजारी का बेटा भी था शामिल SUPAUL: छातापुर में विकास का ठहराव अब नहीं चलेगा, संजीव मिश्रा ने किया ऐलान..इस बार होगा परिवर्तन JDU विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, बोले आनंद कुमार..वकीलों के हित के लिए सरकार कटिबद्ध, जल्द मिलेगा बीमा योजना का लाभ Building Slab Collapse: बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Building Slab Collapse: बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
1st Bihar Published by: Updated Tue, 08 Jun 2021 01:09:54 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में Lockdown अब खत्म हो गया है। इस दौरान नाइट कर्फ्यू लागू रहेगी। हालांकि सरकार ने अब छूट का दायरा भी बढ़ा दिया है। लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। बिहार में अब यातायात को भी छूट मिली है। सार्वजनिक वाहनों में 50 फीसदी यात्रियों को ही सफर की अनुमति दी गयी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने बताया कि फिलहाल शिक्षण का काम ऑनलाइन मोड में होगा। शिक्षण और धार्मिक संस्थानों के खोले जाने पर अभी रोक लागू रहेगी। लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी जरूर आई है लेकिन अभी भी हालात ऐसे नहीं है कि सभी पाबंदियों को खोल दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस दौरान यातायात में छुट दी गयी है। अब सार्वजनिक वाहनों में 50 फीसदी यात्रियों को ही सफर करने की इजाजत दी गयी है।
शादी विवाद, दाह-संस्कार में बंदिशे पहले की तरह लागू रहेगी। इसमें कोई छूट नहीं दी गयी है। नाइट कर्फ्यू को भी जारी रखा जाएगा। सभी जिलों के डीएम को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सब्जियों की मंडी को एक जगह पर नहीं लगायी जाए। 9 जुन से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को हटाया गया है और इस दौरान नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की क्षमता 50 प्रतिशत की गयी है। सार्वजनिक और निजी वाहनों में मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा इसका पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है। सारे धर्मस्थल बंद रहेंगे। कोरोना अभी भी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इस बात का ख्याल रखना जरूरी है। कोरोना संक्रमण ना फैले इसका भी ध्यान रखना जरुरी है।