1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 21 Feb 2026 10:43:17 PM IST
कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी बताया - फ़ोटो रिपोर्टर
MUNGER: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे हैं। मुंगेर परिसदन में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कांग्रेस को न सिर्फ 'राष्ट्रविरोधी' करार दिया, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर 'राजतंत्र' चलाने का आरोप भी मढ़ा।
मुंगेर की धरती से सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की जड़ो पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में 'राजतंत्र' चाहती है, जहाँ सत्ता सिर्फ एक राजा और एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रहे। कांग्रेस एक अलोकतांत्रिक पार्टी है। इसके उलट भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह कोई नहीं जानता। नितिन नवीन जी बिहार से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल लेते हैं और किसी को कानों-कान खबर नहीं होती।
यही असली लोकतंत्र है। AI समिट का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा था, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे डिस्टर्ब करने की कोशिश की। सम्राट चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए और इन्हें तुरंत जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहिए।
बिहार में कानून व्यवस्था और विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने विपक्ष के दावों को आंकड़ों से काटा। उन्होंने कहा।बिहार महिला सुरक्षा के मामले में देश में 32वें स्थान पर है नीतीश कुमार के सुशासन में बिहार का विकास बुलेट की रफ्तार से हो रहा है।
महिलाओं की सुरक्षा एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्राट चौधरी के इस दौरे और उनके कड़े बयानों ने बिहार की सियासत में हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस को परिवारवाद और राष्ट्रविरोध के कटघरे में खड़ा कर उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में एनडीए का रुख और भी हमलावर रहने वाला है।

