Rajya Sabha Chunav 2026: चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, उपेंद्र कुशवाहा को मिलेगा मौका?

बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव की तारीखें घोषित हो गई हैं. राज्यसभा में एनडीए की चार सीटें पक्की हैं। चिराग पासवान की मां रीना पासवान का नाम चर्चा से बाहर हो गया है हालांकि हालांकि उपेंद्र कुशवाहा की सीट पर अब भी सस्पेंस बरकरार है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sat, 21 Feb 2026 11:36:43 AM IST

Bihar Politics

राज्यसभा का रण! - फ़ोटो Google

Rajya Sabha Chunav 2026: बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी, जबकि मतदान और मतगणना 16 मार्च को आयोजित की जाएगी। एनडीए में भाजपा और जेडीयू दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि पांचवीं सीट को लेकर रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति अभी सस्पेंस में है।


पहले इस सीट के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां रीना पासवान का नाम चर्चा में था, लेकिन लोजपा-रामविलास ने इसे खारिज कर दिया। चिराग पासवान ने मीडिया से कहा कि उनकी मां राजनीति में नहीं आ रही हैं और न ही उनकी पार्टी राज्यसभा की किसी सीट की दावेदारी कर रही है।


एनडीए सूत्रों के मुताबिक, पांच सीटों में से चार पर गठबंधन की जीत तय है। दो सीटों पर जेडीयू और दो पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि पांचवीं सीट किसी सहयोगी को दी जा सकती है। पहले इस सीट पर जीतन राम मांझी का दावा था, लेकिन भाजपा ने इसे खारिज कर दिया था। 


चिराग के बयान के बाद अब यह साफ हुआ कि उपेंद्र कुशवाहा के लिए रास्ता खुल सकता है हालांकि इसपर अभी सस्पेंस बरकरार है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर पांचवीं सीट पर लगी हुई है, जो गठबंधन और सहयोगियों के बीच रणनीति को तय करेगी।