1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Sat, 21 Feb 2026 05:34:31 PM IST
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फ़ोटो रिपोर्टर
VAISHALI: वैशाली जिले के सदर अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने एक महिला की अस्पताल के निकट सड़क पर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। चोरी के आरोप में महिला की पिटाई की सूचना पर सैकड़ों महिला पुरुष की भीड़ जुट गई।
लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर लोगों की भीड़ से महिला को अपने साथ थाने पर ले गये। पुलिस महिला से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बच्चा चोरी का आरोप सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पर लगाया गया है।
फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। सराय थाना क्षेत्र निवासी बलिराम सिंह की इंदु देवी बताई गई। महिला ने बताया कि वह अपने इलाज के लिए सदर अस्पताल आई थी। लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की।
मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल एक महिला इलाज के लिए ओपीडी में आई थी। इसी दौरान वह किसी बच्चे के सिर पर हाथ रख दिया। परिजनों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाया। अस्पताल प्रशासन के द्वारा महिला से पूछताछ की गई उसके बाद मामला को शांत कर दिया गया। महिला जब सदर अस्पताल परिसर से बाहर सड़क पर निकली तो लोगों ने बच्चा चोरी किया आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने बच्चे चोरी का आरोप लगाकर महिला की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई शुरू कर दिया।
इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिला कि बच्चे चोरी का आरोप लगाकर एक महिला की लोगों के द्वारा पिटाई की जा रही है। मौके पर पहुंचकर महिला को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने झुठे आरोप लगाकर महिला के साथ पिटाई की है।