logo
  • home
  • चुनाव
    बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • बिहार
  • झारखंड
  • देश
  • राजनीति
  • जुर्म
  • खेल
  • करियर
  • लाइफ स्टाइल
  • मूवी मसाला
  • धर्म
  • कारोबार
catagory
nalanda

बिहार: वैभारगिरी पर्वत पर लगी भीषण आग, दुर्लभ जड़ी-बूटियां जलकर हुई राख

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पर्यटक स्थल राजगीर के वैभारगिरी पहाड़ पर भीषण आग लग गई है। आग ने वैभारगिरी पर्वत श्रृंखला के करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। अगलगी की इस घटना में पहाड़ पर मौजूद कीमती पेड़ और दुर्लभ जड़ी बूटियां जलकर खाक हो रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम के साथ साथ जिले के बड़े अधिकारी......

catagory
nalanda

नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश, खेत से लौट रहे मां-बेटे को मारी गोली

NALANDA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बने हुए हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मां-बेटे को गोली मार दी। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के पलटू बीघा गांव की है।......

catagory
nalanda

अवैध संबंध में युवक की हत्या फिर हादसे की शक्ल, पत्नी का आरोप- प्रेमिका ने ही करवाई मेरे पति की हत्या

NALANDA:नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा कटोरा रोड में आज एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव के पास से एक ऑटो भी बरामद किया गया। मृतक की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मिर्चयगंज निवासी जगदेव राजवंशी के बेटे बिंदु राजवंशी उर्फ बैजू के रूप में हुई है।घटनास्थल पर पत्थर के पास खून का निशान भी पाये गये थे। इस पूरे मामले......

catagory
nalanda

17 दिन बाद अब नालंदा में कोचिंग और ट्यूशन खोलने की मिली अनुमति, शहर में अभी भी धारा 144 लागू

NALANDA : बिहार में नालंदा में रामनवमी के मौके पर जो हिंसा भड़की वो अब धीरे - धीरे शांत होती नजर आ रही है। हालांकि,अभी भी धारा 144 लागु ही है। मतलब साफ़ है कि, अभी भी लोगों को जमावड़ा लगाने से मना किया गया है। लेकिन, अब कुछ चीज़ों में छूट दी गयी है। इसी कड़ी में अब एक नया फैसला इलाके में चलने वाले स्कूल और कोचिंग को लेकर आया है। अब शहर के सभी कोचिंग संस......

catagory
nalanda

मांझी का छलका दर्द, बोले ... मेरे पास भी होता 50 MLA की ताकत तो बिहार को टेकुआ की तरह कर देता सीधा

NALANDA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का दर्द एकबार फिर छलका है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि वो कुछ दिन और बिहार के सीएम होते तो बिहार की तस्वीर कुछ और होती। मांझी ने कहा कि अगर हम दो साल हम और सीएम रहते तो सबको टेकुआ की तरह सीधा कर देते। उन्होंने यह बातें नालंदा में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही है।जीतन राम मांझी ने कहा - हम ......

catagory
nalanda

नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

NALANDA:बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कभी बैंक लूट तो कभी हत्या, अपहरण, रेप की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के दीपनगर थाना इलाके की है जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।घटना से गुस्साएं लोगों......

catagory
nalanda

बिहार: घर से बुलाकर शख्स की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने डॉन को मारी 6 गोलियां

NALANDA: नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने मृतक शख्स को 6 गोलियां मारी हैं। किस कारण से युवक की हत्या की गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बदमाशों की गोली का शिकार हुआ युवक खुद भी अपराध से जुड़ा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना दीपनगर......

catagory
nalanda

हिलसा अंचल कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर 19 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने कुंदन को दबोचा

NALANDA:बिहार में आए दिन निगरानी की टीम घूसखोरों को रंगेहाथ पकड़ती है। पकड़े जाने के बाद नौकरी पर आफत आ जाती है। कई रात तो जेलों की काल कोठरी में गुजारनी पड़ती है। ऊपर से समाज में बदनामी भी अलग होती है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं।ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले के हिलसा का है जहां प्रखंड कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर कुं......

catagory
nalanda

विपक्षी दलों से JAP की अपील, कहा- लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ तमाम विपक्षी दलों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है, तभी देश में लोकतंत्र बचेगा और संविधान की रक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपति मित्रों के हितों में काम करते हुए देश की आर्थिक और सामरिक श......

catagory
nalanda

रामनवमी हिंसा: EOU की जांच में बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर ग्रुप बना लोगों को उकसाया

NALNADA :रामनवमी के अगले दिन बिहार शरीफ में हुए हिंसा मामले में अब बड़ा खुलासा किया गया है। जांच में यह सामने आया है कि यहां सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर लोगों को उन्माद के लिए उकसाया गया है। लोगों को इकट्ठा कर जानबूझकर इस तरीके के उपद्रव को बिहारशरीफ में अंजाम दिया गया है।दरअसल, बिहारशरीफ में हुए हिंसा मामले में खुलासा करते हुए पुलिस मुख्यालय के तरफ......

catagory
nalanda

रामनवमी हिंसा: बिहारशरीफ में EOU की बड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने वाले पांच लोगों को दबोचा

NALANDA:रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ और सासाराम में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों ने आरोप है कि उन्होंने हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का काम किया है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में अभी और भी लोगों......

catagory
nalanda

रामनवमी हिंसा: बिहारशरीफ में पुलिस ने शुरू की कुर्की की प्रक्रिया, बजरंग दल के नेता समेत 6 आरोपियों ने किया सरेंडर

NALANDA: रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद नालंदा के बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। इसी बीच हिंसा के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर नालंदा पुलिस ने शुक्रवार को 11 आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया था। इश्तेहार चिपकाने के बावजूद पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होने के बाद 9 आरोपियों क......

catagory
nalanda

रामनवमी हिंसा: JAP ने लोगों से की शांति की अपील, बोली- दंगाइयों का न धर्म होता है और ना मजहब

NALANDA:सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा है कि दंगा फैलाने वालों का न तो कोई धर्म होता है और ना ही कोई जाति होती है। समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दंगा और अशांति एक राजनीतिक स्वार्थ का मुद्दा है, जि......

catagory
nalanda

रामनवमी हिंसा 8 अप्रैल तक बिहारशरीफ में इंटरनेट बंद, जिला प्रशासन ने BJP नेताओं को पीड़ितों से मिलने से रोका

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ इलाके में इंटरेनट सेवा पिछले एक सप्ताह से ठप हैं। हालांकि, धीरे-धीरे शहर का जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। वहीं, अब डीएम ने राज्य के अगले आठ अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश दिया है।डीएम ने गुरुवार को निर्णय किया कि जिले में इंटरनेट सेवा आगामी आठ अप्रैल तक बंद रखी जाएगी। जिससे अफवाहों पर विराम कायम रहे......

catagory
nalanda

बिहारशरीफ में हिंसा के बाद आज सद्भावना मार्च, जांच को लेकर SIT की टीम गठित, 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें

NALANDA : बिहार में रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा की आग अब धीरे- धीरे कम होती हुई नजर आ रही है। इस बीच, बिहारशरीफ में अमन-चैन बहाल करने के मकसद से आज बुधवार को भी सद्भावना मार्च निकाला जाएगा। जिसमें सभी धर्मों के स्थानीय धर्मगुरु शामिल होकर लोगों से शांति की अपील करेंगे। पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय धर्मगुरु सहित आम लोग बुधवार सुबह 10 बजे सद्भावना ......

catagory
nalanda

बिहार रामनवमी हिंसा: भारी उपद्रव के बाद सामान्य हो रहे हालात, जानिए.. क्या हैं ताजा अपडेट

NALANDA/SASARAM: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। सासाराम और बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। दोनों शहरों में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी और धारा 144 भी लागू रहेगा हालांकि इस बीच जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को राहत दी गई है। बिहारशरीफ में आज सुबह से दोपहर दो बजे ......

catagory
nalanda

रामनवमी हिंसा: सासाराम और बिहारशरीफ में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद, जानिए.. ताजा हालात

SASARAM/NALANDA: रामनवमी जुलूस के दौरान सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बिहारशरीफ और सासाराम में इंटरनेट सेवा 4 अप्रैल तक बंद कर दी गई है। हालात पर काबू पाने के दोनों शहरों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए बैं। बिहारशरीफ में प्रमंडलीय आयुक्त और सासाराम में शाहाबाद रेंज के डीआईजी कैंप किए हुए हैं। बिहार क......

catagory
nalanda

BJP, RSS,VHP और बजरंग दल पर JAP ने लगाया हिंसा फैलाने का आरोप, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील: दानवीर

NALANDA:पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (JAP) ने भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने इसे प्री प्लानिंग बताते हुए कहा कि गृह मंत्री का धमकी भरा बयान दंगे की स्क्रिप्ट की कहानी बया करती है। पप्पू यादव के साथ जाप युवा नेता राजू दानवीर ने की बिहारशरीफ में शांति बना......

catagory
nalanda

नालंदा के पहाड़पुरा गांव में दो पक्षों के बीच झड़प, गोली लगने से एक युवक की मौत

NALANDA:नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बिहारशरीफ के पहड़पुरा गांव में शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच झड़प में एक युवक को गोली लग गयी। युवक की पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई है जो दूध पहुंचाने के लिए जा रहा था तभी दोनों पक्ष की ओर से चली गोली युवक को जा लगी।जिसके बाद आनन-फानन में उसे प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया लेकिन स्थिति बिगड......

catagory
nalanda

नालंदा में आज दूसरे दिन भी बवाल, दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक शख्स को लगी गोली

NALANDA:बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नालंदा में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आज एक बार फिर देर शाम बिहारशरीफ में जमकर बवाल हुआ। रामनवमी जुलूस को लेकर नालंदा में फिर दो पक्षों के बीच झड़प और फायरिंग हुई। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से इलाके में एक बार फिर अफरा-तफरी मच गयी। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर दहशत ......

catagory
nalanda

बिहार: सासाराम और नालंदा में हिंसा के बाद तनाव, इंटरनेट बंद; पूरा इलाका छावनी में तब्दील

NALANDA:रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार को बिहार के सासाराम और नालंदा में भड़की हिंसा के बाद अब स्थिति काबू में है. इसको लेकर सभी सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. वही फिलहाल दोनों जिलों को पुलिस छावनी में तब्दील कर हो गया है. और दोनों जिलों में धारा 144 लागू है. और साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है.बता दें पुलिस ने ......

catagory
nalanda

बड़ी खबर: सासाराम के बाद नालंदा में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने गाड़ियों को लगाई आग, गोली लगने से कई लोग घायल, धारा 144 लागू

NALANDA:बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद शहर में भारी बवाल हो गया है। दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।इस दौरान गोलीबारी की भी घटना हुई है, जिसमें एक बच्चे को गोली लगी है वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर......

catagory
nalanda

केन्द्र सरकार की नीतियों का JAP ने किया विरोध, संविधान को कमजोर करने की कोशिश, विपक्ष को एकजुट होना होगा: दानवीर

NALANDA:जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने देश की सभी विपक्षी पार्टियों को अपने स्वार्थ को छोड़कर एक मंच पर आने की अपील की। कहा कि जिस तरह से देश में भाजपा सत्ता के अहंकार में डूबकर लगातार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, वह हमारे देश के लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. आज देश की सभी स्वायत्त एजेंसियों पर मोदी सरक......

catagory
nalanda

कानून के रखवाले ही उड़ा रहे कानून की धज्जियां, फ्लैग मार्च में बिना हेलमेट के दिखे पुलिस कर्मी, हेलमेट नहीं पहनने पर युवक को मारी थी गोली

NALANDA: जहानाबाद पुलिस ने एक युवक को महज इस बात के लिए गोली मार दी कि उसके पास ना तो हेलमेट था और ना ही ड्राइविंग लाइसेंस। युवक अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। लेकिन यदि यही गलती पुलिस करती है तो इसे क्या कहेंगे। नालंदा में फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने हेलमेट लगाना तक मुनासिब नहीं समझा। क्योंकि कानून तो उनके पास है। उन्हें कानून का ......

catagory
nalanda

बिहार: भीषण सड़क हादसे में मामा-भांजी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली जान

NALANDA: नालंदा में एक भीषण सड़क हादसे में मामा-भांजी की दर्दनाक मौत हो गई। बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग पर अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार मामा-भांजी को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है......

catagory
nalanda

बिहार: घर से बुलाकर कारोबारी का मर्डर, जमीनी विवाद में बदमाशों ने मारी गोली

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह सवेरे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने फोन कर उसे घर से बुलाया और घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोलीबारी की इस घटना में शख्स को चार गोलियां लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहन......

catagory
nalanda

बिहार में खेत से मिले मानव अंग के टुकड़े, लापता महिला का शव होने की आशंका

NALANDA:इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां मानव अंग के कई टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उनकी नजर मानव अंगों पर पड़ी, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मानव अंग मिलने जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना थरथरी थाना क्ष......

catagory
nalanda

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स, ग्रामीणों ने करा दिए सात फेरे

NALANDA: नालंदा में एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना भारी पड़ गया। जैसे ही युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। भारी हंगामे के बाद गां में पंचायत बुलाई गई और पंचों के फैसले के बाद दोनों की शादी करा दी गई। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। मामला नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव का है।जानकारी के......

catagory
nalanda

यात्रा के दौरान कुशवाहा का नीतीश पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री को अति पिछड़ों की चिंता नहीं

PATNA : जेडीयू से अलग होकर खुद की नयी पार्टी बनाने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हुए हैं. उनकी यह यात्रा दो चरणों में होना तय हुआ. उनकी पहले चरण की यात्रा खत्म हो चुकी है और अब दूसरे चरण पर निकले हुए. इस क्रम में आज वो नालंदा पहुंचे. और अपनी इस यात्रा के जरिए उपेंद्र कुशवाहा......

catagory
nalanda

बिहार: महिला का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, हत्या के बाद बदमाशों ने जमीन में दफनाया

NALANDA: नालंदा में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब जमीन के अंदर से एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला कौन है फिलहाल इसकी पहचान नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।दरअसल, नालंदा के चिकसौरा गांव में......

catagory
nalanda

पलायन बिहार की बड़ी समस्या, JAP नेता बोले- रोजगार के लिए केंद्र-राज्य मिलकर करें काम

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज हिलसा में कहा कि बिहार में रोजगार के अवसर नहीं होने की वजह से आज भी बिहार के लाखों लोग रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं। अगर बिहार में ही रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं, तो यहां के कुशल कामगारों को पलायन कर दूसरे राज्य में जाने की जरूरत नहीं होगी और ना ही वहां उनका शोषण होगा।दरअसल, राज......

catagory
nalanda

उत्पाद विभाग के कार्यालय का घेराव, पुलिस पर महिला की पिटाई और बदसलुकी का आरोप

NALANDA: नालंदा में उत्पाद विभाग के कार्यालय का लोगों ने घेराव कर दिया। तीन महिला और एक पुरुष की गिरफ्तारी से गुस्साएं लोगों ने इस दौरान जमकर हंगामा मचाया और प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस पर महिला से बदसलूकी किये जाने का आरोप लगाया।दरअसल होली को लेकर उत्पाद विभाग की छापेमारी जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने नालंदा के कई गांव में छापेमार......

catagory
nalanda

नीतीश के नालंदा का हाल देखिये..एंबुलेंस में ताबूत और ताबूत में मिली शराब

NALANDA: बिहार में करीब छह साल से शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए वे कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा में शराब की खेप पकड़ी गयी है। शराब के धंधेबाज इस खेप को एम्बुलेंस में रखे ताबूत में रखकर ले जा रहे थे। होली में इसे महंगे दामों पर बेचने की योज......

catagory
nalanda

1978 दारोगा का हुआ पासिंग आउट परेड, DGP आरएस भट्टी ने दिया कर्त्तव्य और निष्ठा का मंत्र

NALANDA : बिहार के राजगीर में दारोगा का पासिंग आउट परेड का समापन हुआ। इस बार पुलिस महकमे के तरफ से बिहार को 1978 जांबाज दारोगा को सौंप दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीजीपी आरएस भट्टी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सभी पास आउट दरोगा को कहा कि, आप सभी लोग पूरी कर्त्तव्य निष्ठा से राज्य की सेवा करेंगे। सभी लोग जमीन से जुड़कर काम करें। तभी आपलोग पूरे तरीक......

catagory
nalanda

बिहार पुलिस अकादमी : सूबे को आज मिलेंगे 1978 नए दारोगा, 731 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

RAJGIR: बिहार पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह का आयोजन आज यानी शनिवार को किया जा रहा है. इस दीक्षांत समारोह और पासिंग आउट परेड के बाद बिहार को 1978 नए दरोगा मिल जाएंगे. इनमें से 731 महिला सब इंस्पेक्टर भी इस बैच में शामिल हैं. राज्य में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार दरोगा मिलने जा रहे हैं. बता दें इस समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी......

catagory
nalanda

बाइक सवार दंपति को पहले कार से ठोका, फिर दो लाख कैश और कान की बाली छिनकर भागे अपराधी, पति-पत्नी घायल

NALANDA:पुलिस की लाख कोशिशों का बावजूद अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक के बाद एक अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के चंडी थानाक्षेत्र इलाके का है जहां बदमाशों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।एनएच-431 चंडी-हरनौत मार्ग के मुबारकपुर गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वहां से गुजर रहे दंपति के साथ लूटपाट क......

catagory
nalanda

बिहार : नहीं थम रहा रफ़्तार का कहर, सड़क हादसों में 3 की मौत, चार की हालत नाजुक

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। हालांकि, इसपर नियंत्रण को लेकर पुलिस और अलग - अलग निजी संस्थानों के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाया जा रहा है। इसके बाबजूद हादसों के ग्राफ में कमी देखने को नहीं मिल......

catagory
nalanda

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बस का छत हुआ गायब, तिलक से लौट रहे तीन लोगों की मौत, 24 घायल

NALANDA: नालंदा में सोमवार-मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। मामला सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनार-बिन्द रोड स्थित पावर ग्रिड के समीप की है। सभी लोग बस पर सवार होकर तिलक फलदान कार्यक्रम से घर लौट रहें थें। इस घटना में बस की पूरी छत ही उड़ गई।मृतकों में शेखपुरा जिला अंतर्गत बर......

catagory
nalanda

बिहार में बढ़ते अपराध पर JAP ने जताई चिंता, कहा- स्मार्ट पुलिसिंग से बदलेंगे हालात

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा है कि बिहार में अपराध को कम करने के लिए पुलिस को अपनी नीतियों में व्यापक बदलाव लाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर को बहाल करने के लिए उच्च पदों पर आवश्यक कदम उठाए, जो सराहनीय हैं, लेकिन बिना लोकल स्तर पर स्मार्ट पुलिसिंग से अपराधियों पर लगाम लगाना मुश्......

catagory
nalanda

बिहार में लौट आया जंगलराज?, घर से बुलाकर JDU नेता की हत्या, बदमाशों ने बैक टू बैक दाग दी सात गोलियां

NALANDA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। किसी की भी जान ले लेना अपराधियों के लिए बाएं हाथ का खेल हो गया है और बदमाश बिना किसी संकोच के लोगों को गोली मार दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना करायपर......

catagory
nalanda

नई पार्टी बनाने के बाद कुशवाहा ने नीतीश का गिफ्ट लौटाया, MLC पद से दिया इस्तीफा

PATNA :नीतीश से जुबानी लड़ाई के बाद एक बार फिर से जेडीयू छोड़ चुके उपेंद्र कुशवाहा ने आज जेडीयू से रिश्ते की अंतिम डोर तोड़ डाली है। कुशवाहा ने आज अपने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनके साथ लगा जदयू एमएलसी का टैग भी खत्म हो गया है। अपनी नई पार्टी बना चुके उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को अपना इस्तीफा......

catagory
nalanda

RCP ने JDU नेताओं को बताया जहरीला, बोले... नीतीश ने पार्टी में पाल रखें है विषैले और जहरीले लोग

NALANDA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक जमाने में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। आरसीपी ने कहा है कि, नीतीश कुमार कितना भी दावा कर लें कि उनका बगीचा काफी साफ़ - सुथरा और निर्मल है। लेकिन, हकीकत में नीतीश कुमार के बगीचे में एक से बढ़कर एक विषैले और जहरीले जंतु रहते हैं।दरअसल, पिछले द......

catagory
nalanda

नालंदा पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 108 एटीएम और क्लोनिंग मशीन बरामद

NALANDA:नालंदा पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 108 एटीएम कार्ड और एटीएम क्लोन बनाने की मशीन बरामद किया गया है। बता दें कि इन दिनों साइबर अपराधी द्वारा एटीएम के अंदर अपना टोल फ्री नंबर चिपका देता है ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ एटीएम के अंदर कोई परेशानी हो तो उसी......

catagory
nalanda

नालंदा में हत्या की घटना पर JAP का हमला, बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर : राजू दानवीर

NALANDA: नालंदा के थरथरी प्रखंड के शेखपुरा गांव निवासी बेचन साव की अपराधियों ने हत्या की थी। हत्या के बाद शव को चौर में फेंक दिया था। मृतक का शव बरामद होने के बाद परिजनों से मिलने पहुंचेजन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर सातवें आसमान पर है कि सरकार और प्रशासन के निरंतर प्रयासों के बाद बा......

catagory
nalanda

नालंदा में एक साथ 7 कौओं की मौत से इलाके में दहशत, बर्ड फ्लू की आशंका

NALANDA:नालंदा के सिलावडीह में एक साथ अचानक 7 कौओं की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोग बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। मामले की सूचना पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों को दी गयी। एक के बाद एक कौओं की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह अचानक सिलावडीह गांव के पास एक साथ सात कौओं को मरा हुआ देखा गया। इसके अलावे......

catagory
nalanda

नालंदा में वकील की गला दबाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA:बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक वकील की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। भूमि विवाद में हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे अधिवक्ता संघ ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर इलाके की ......

catagory
nalanda

पैसे के लिए सास को बना लिया पत्नी, बिहार में दामाद का फर्जीवाड़ा जानकर हैरान रह जाएंगे

NALANDA:बिहार में एक व्यक्ति ने ऐसा फर्जीवाड़ा किया जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस भी कह रही है कि ऐसा मामला कभी नहीं देखा। मामला यह है कि एक व्यक्ति ने अपनी सास को पत्नी घोषित कर दिया। ससुराल की संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए एक दामाद ने ऐसा काम किया कि जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। धन के लिए लोभी दामाद अपनी ही सास का पति बन गया। यह मामला ......

catagory
nalanda

बिहार: हनुमान मंदिर में आरती के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज, एक दर्जन लोग घायल

NALANDA: इस वक्त खबर बिहार के नालंदा से आ रही है जहां पुलिस की दबंगई देखने को मिली. यहां हनुमान मंदिर में आरती के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. दरअसल, जिले के बिहार थाना इलाके के अंबेर चौक के पास हनुमान मंदिर पर मंगलवार को हनुमान जी की आरती हो रही थी. जिस वजह से लोगों की भीड़ थी.इसी दौरान वहां से पुलिस की गाड़ी वहां से गुज......

catagory
nalanda

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलना पड़ गया भारी, ग्रामीणों ने पकड़कर करवा दी शादी

NALANDA: वैलेंटाइन डे पर एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। दोनों को लुक छिपकर मिलता देख लोगों ने पकड़ लिया और बिना बैंड-बाजा-बाराती के ही प्रेमी-जोड़े की शादी करवा दी गयी। शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामला हरनौत प्रखंड के कल्याणबीघा ओपी क्षेत्र स्थित बराह गांव का है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमिका ......

catagory
nalanda

Bihar: नालन्दा में तमंचा लहराते हुए बाइक सवार युवकों का वीडियो वायरल

NALANDA: प्रतिबंध के बावजूद सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर दबंगई दिखाना युवाओं का अब एक नया शौक बनता जा रहा है। हाल ही में एक ताजा मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां बिहार के नालन्दा में तमंचा लहराते हुए बाइक सवार युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है।दरअसल, खुदागंज थाना इलाके के चुलहाई बीघा गांव निवासी दो युवक लाल बाबू उर्फ रंजन और दीपक......

  • <<
  • <
  • 14
  • 15
  • 16
  • 17
  • 18
  • 19
  • 20
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • >
  • >>

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bihar News

आय से अधिक संपत्ति मामला: AIG प्रशांत कुमार के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी SVU...

Pawan Singh Threat Case

Pawan Singh Threat Case: ‘हम जो करते हैं खुलेआम करते हैं, पवन सिंह को धमकी नहीं दी’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो आया सामने...

बिहार

राबड़ी देवी की याचिका पर CBI का कड़ा विरोध: कहा..अदालत को बदनाम नहीं कर सकते, न ही जज पर सवाल उठाए जा सकते हैं...

Bihar News

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के महज 9 दिन बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, गहने और पैसे ले गई साथ...

Bihar News

बिहार में एक ही ट्रैक पर आ गईं चार ट्रेनें, हलक में अटकी यात्रियों की जान; जानिए.. फिर क्या हुआ?...

Bihar Crime News

Bihar Crime News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार; बिहार के कई जिलों में फैला था नेटवर्क...

Bihar Crime News

सीवान में डबल मर्डर से सनसनी: पुल के पास बोरे में बंद मिले दो युवकों के शव, हत्या कर फेंकने की आशंका...

Sanskrit Course

Sanskrit Course: भारत के दुश्मन देश में शुरू हुआ संस्कृत का कोर्स, पढाई जाएगी गीता और महाभारत...

railway rules : ट्रेन छूट गई? जानिए छूटी ट्रेन के टिकट से दूसरी ट्रेन में कर सकते हैं यात्रा या नहीं; क्या है रेलवे के जरूरी नियम

railway rules : ट्रेन छूट गई? जानिए छूटी ट्रेन के टिकट से दूसरी ट्रेन में कर सकते हैं यात्रा या नहीं; क्या है रेलवे के जरूरी नियम...

Bihar News

Bihar News: गलत इंजेक्शन देने से महिला मरीज की मौत, हंगामे के बाद गांव छोड़कर फरार हुआ झोलाछाप डॉक्टर...

First Bihar

First Bihar Jharkhand is one of the best HyperLocal websites. We provide you with the realtime news from all the available topics of your concern.

Category

  • देश
  • खेल
  • मूवी मसाला
  • जुर्म
  • राजनीति
  • झारखंड
  • बिहार
  • करियर
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म

Follow Us

© 2025 First Bihar

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Website Designed By DotPlus Technologies — Leading Website Design Company in Patna